आज लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसी भाजपा, निशिकांत दुबे ने जार्ज सोरोस विवाद पर राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

0

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने लोकसभा में जार्ज सोरोस विवाद पर बोलते हुए कांग्रेस को जमकर घसीटा और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्र-विरोधी तत्वों का पैसा लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) को अमेरिका के सोरोस फाउंडेशन का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने सोरोस के अलावा सलिल शेट्टी और मुश्फिकुल फजल से संबंधों पर सवाल किए।

HighLights –

  1. लोकसभा में भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए
  2. दुबे बोले- भारत की राजनीति और अर्थनीति को ठप करना चाहता है सोरोस और उसका संगठन
  3. सोरोस के अलावा सलिल शेट्टी और मुश्फिकुल फजल से संबंधों पर किए सवाल

एएनआइ, नई दिल्ली। अदाणी और मणिपुर जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस पार्टी पर गुरुवार को संगीन आरोप लगे। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने लोकसभा में जार्ज सोरोस विवाद पर बोलते हुए कांग्रेस को जमकर घसीटा और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्र-विरोधी तत्वों का पैसा लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) को अमेरिका के सोरोस फाउंडेशन का समर्थन मिला हुआ है।

ओसीसीआरपी को लेकर विपक्ष पर निशाना

दुबे ने दावा किया कि ओसीसीआरपी का मकसद भारतीय संसद के कामकाज में गड़बड़ी पैदा करना है और अगर इसे संसद को बंधन में बांधते हुए सही से चलने से रोकना कहा जाए, तो ज्यादा सही होगा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को जार्ज सोरोस से अच्छी-खासी फंडिंग मिली। उन्होंने कहा, मीडियापार्ट नामक एक फ्रांसीसी संगठन है, जिसने ओसीसीआरपी और सोरोस फाउंडेशन पर एक रिपोर्ट जारी की है।

ओसीसीआरपी का काम है कि कैसे भारत की संसद को बंदिशों में बांधा जाए

सोरोस फाउंडेशन और अमेरिका ओसीसीआरपी की मदद कर रहे हैं। ओसीसीआरपी का काम है कि कैसे भारत की संसद को बंदिशों में बांधा जाए और इसे चलने से रोका जाए। उन्होंने जार्ज सोरोस पर विशेषरूप से भारत को निशाना बनाते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था को चौपट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि सोरोस ने इससे पहले 1991 में बैंक आफ इंग्लैंड में हेराफेरी की थी और 600 करोड़ डॉलर का मुनाफा कमाया था और अब वह भारतीय संसद को अस्थिर करने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपका ओपेन सोसाइटी फाउंडेशन के सलिल शेट्टी से क्या संबंध है। उसने भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था। क्या उसने कांग्रेस यात्रा के लिए पैसे दिए।

राजीव गांधी फाउंडेशन को जार्ज सोरोस से अच्छी-खासी फंडिंग मिली

राहुल गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के लिए जिम्मेदार मुश्फिकुल फजल से अमेरिका में मुलाकात की। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी का उनसे क्या संबंध है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को जार्ज सोरोस से अच्छी-खासी फंडिंग मिली। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट बताती हैं कि सोरोस ने स्टार्टअप फंडिंग के नाम पर धोखा देते हुए करीब 300 कांग्रेस सदस्यों को आर्थिक सहायता दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *